Ayodhya News: 26 लाख दीयों से जगमगाया सरयू घाट, दीपोत्सव पर बने दो विश्व रिकॉर्ड

On: March 21, 2026 8:42 PM
Follow Us:
Ayodhya News: 26 लाख दीयों से जगमगाया सरयू घाट, दीपोत्सव पर बने दो विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya News: अयोध्या में रविवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सरयू घाट 26 लाख से अधिक दीयों की रौशनी से जगमगा उठा। यह 9वां दीपोत्सव था, जिसमें भगवान श्रीराम की नगरी एक बार फिर आलोकित हुई।Ayodhya News

Ayodhya News: 26 लाख दीयों से जगमगाया सरयू घाट, दीपोत्सव पर बने दो विश्व रिकॉर्ड
Ayodhya News: 26 लाख दीयों से जगमगाया सरयू घाट, दीपोत्सव पर बने दो विश्व रिकॉर्ड

दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज: इस अवसर पर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए गए। पहला रिकॉर्ड 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 17 हजार 215 दीपक जलाने का रहा, जबकि दूसरा रिकॉर्ड सरयू घाट पर 2128 लोगों द्वारा एक साथ महाआरती करने का बना।

दीपों की गिनती के लिए ड्रोन तकनीक का प्रयोग किया गया। कुल 112 ड्रोन से दीपों की गिनती की गई, जबकि 1100 ड्रोन से राम की पैड़ी पर आकर्षक लेजर लाइट शो प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को अद्भुत दृश्य में बदल दिया।

Ayodhya News: 26 लाख दीयों से जगमगाया सरयू घाट, दीपोत्सव पर बने दो विश्व रिकॉर्ड
Ayodhya News: 26 लाख दीयों से जगमगाया सरयू घाट, दीपोत्सव पर बने दो विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या शहर जगमगाया: इस दीपोत्सव में 75 हजार लीटर तेल और 55 लाख रुई की बत्तियों का इस्तेमाल किया गया। पूरा सरयू तट स्वर्णिम आभा से नहाया हुआ नजर आया और पूरा अयोध्या शहर दीपमालाओं से झिलमिला उठा।Ayodhya News

प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. रामविलास वेदांती, राघवाचार्य महाराज, कमल नयन दास महाराज और संतोषाचार्य महाराज (सतुआ बाबा) शामिल थे. चंपत राय और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित कई राज्य मंत्री और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए.

हेलिकॉप्टर से की गयी पुष्पवर्षा

जैसे ही पृष्ठभूमि में ‘राम आए अवध की ओर सजनी’ की गूंज हुई, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई और श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक ने वातावरण को भक्ति और गौरव से भर दिया. इस आध्यात्मिक क्षण में जब भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता ‘पुष्पक विमान’ (हेलीकॉप्टर) से उतरे तो मुख्यमंत्री ने स्वयं पवित्र रथ को खींचा.

भक्तों ने इस दृश्य को दिव्य और अविस्मरणीय बताते हुए कहा, ‘आज अयोध्या वास्तव में त्रेता युग की भावना को प्रतिबिंबित करती है. इस समारोह में साधु-संत और गणमान्य लोग भी शामिल हुए जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को आशीर्वाद दिया.

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment