Haryana: हरियाणा में 8 हजार मकानों पर चलेगा बुलडोजर, 10 जुलाई तक मकान खाली करने के आदेश जारी

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Bulldozers will be run on 8 thousand houses in Haryana

Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में नेहरू कॉलोनी के 8 हजार मकानों को धूमिल करने की तैयारी हो चुकी है। सरकार यहां एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण करना चाह रही है। इसलिए पुनर्वास विभाग द्वारा मकान मालिकों को 10 जुलाई तक मकान सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है।

विधायक ने दिया आश्वासन

इन 8 हजार मकानों में रहने वाले लोगों को अपने सिर से छत छिनने का डर सता रहा है। लोगों को कहना है कि वे पिछले 50 सालों से यहां रह रहे हैं। ऐसे में अगर उनका आशियाना ही छीन लिया जाएगा तो वे कहां जाएंगे।

जमीन पर बताया गया कब्जा

नेहरू कॉलोनी में वर्तमान में कुल 8 हजार मकान हैं और यहाँ लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। सरकार का कहना है कि यहां के निवासियों ने पुनर्वास विभाग की 60 एकड़ जमीन पर कब्जा करके अवैध तरीके से मकान बनाए हैं।

सरकार यहां एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाना चाहती है, जिससे फरीदाबाद में मेट्रो चौक से सैनिक कॉलोनी रोड तक जाम खत्म करने में मदद मिलेगी। गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे उनके समय और ईंधन की बचत होगी।

Best24News

सुनील कुमार पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में बतौर संवाददाता कार्य किया है।इन्हें हरियाणा के स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है और यह ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से तथ्य आधारित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में सुनील कुमार Best24News के फाउंडर के रूप में कार्यरत हैं और अपने प्लेटफॉर्म के जरिए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now