Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा के अंबाला जिले के शाहजदपुर में आत्म दाह की धमकी देने वाली महिला सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, वह त्रिवेणी चौक के पास खुद को आग लगाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले महिला सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ गांव में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। त्रिवेणी चौक पहुंचकर उन्होंने मंच से सम्बोधन भी दिया, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने हालात को बिगड़ने से पहले उन्हें हिरासत में ले लिया और आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया। मामले को लेकर अब प्रशासन और पंचायत विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है। Haryana News
पुलिस बल था तैनात
जानकारी के अनुसार, प्रशासन को दिए हलफनामे के बाद पुलिस ने आज सुबह से ही शाहजदपुर में काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया था। इसके साथ ही पुलिस ने सजगता दिखाते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया। Haryana News
दरअसल, महिला सरपंच पहले पूरे गांव में घूमी इसके बाद वह शाजादपुर के त्रिवेणी चौक पहुंची। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी व अन्य पुलिस फोर्स उनके साथ ही थी। जैसे ही वह आत्मदाह करने के लिए आगे बढ़ीं तुरंत ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

















