Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में आज हो सकता है सीईटी एग्जाम की तारीख का ऐलान, सीएम सैनी ने बुलाई बैठक

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Haryana CET 2025 CET exam date may be announced in Haryana today CM Saini called a meeting 2

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज सुबह 10 बजे मीटिंग बुलाई है। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी CET एग्जाम डेट को लेकर फैसला ले सकते हैं। थोड़ी देर में यह मीटिंग शुरू होने वाली है।

बता दें कि मंगलवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने  सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने दलील दी था कि रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित समय बेहद सीमित था और इस दौरान अनेक तकनीकी दिक्कतें सामने भी आईं।

उन्होंने पोर्टल पर आवेदन करना चाहा तो हर बार OTP देर से आने की वजह से वह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी। अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि जिन अभ्यर्थियों को तकनीकी बाधाओं के कारण आवेदन का मौका नहीं मिल सका, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए ताकि वे परीक्षा में हिस्सा लेने से वंचित न रह जाएं।

हालांकि, हाई कोर्ट ने OTP देर से आने या न आने की मांग के आधार पर पोर्टल खोलने की मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब लाखों अभ्यर्थियों के आवेदन हो सकते हैं तो उनका आवेदन क्यों नहीं हो पाया। नहीं हो पाया। इसके साथ ही कोर्ट ने हरियाणा सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को पांच सितंबर 2025 के लिए नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है।

 

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में आज हो सकता है सीईटी एग्जाम की तारीख का ऐलान, सीएम सैनी ने बुलाई बैठक Haryana CET Exam 2025

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर