Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से हरियाणा के लगभग जिलों में काले बादल छाए हुए है, जिसके चलते हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए देखे पूरी रिपोर्ट
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 29.06.2025 @ सांय 4.30 बजे जारी..अगले तीन घंटों में महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद, करनाल, कैथल, सिरसा, जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बारिश संभावित।

















