Haryana Monsoon Update: हरियाणा में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
Latest News 2025 06 29T101835.520

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सभी लोगों को काफी राहत मिली है। इस बारिश से हरियाणा में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने आज भी कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आइए जानते है आज से अगले 3 दिन तक हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है। हरियाणा में मौसम विभाग ने इस बार जोरदार मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। Haryana Monsoon Update

मौसम विभाग के अनुसार, आज अंबाला और यमुनानगर में सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला और पिहोवा में भी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, महेंद्रगढ़, कनीना, बाढड़ा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, रेवाडी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरीखास, सांपला, रोहतक, सिवानी, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा और बापौली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। Haryana Monsoon Update

पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) की संभावना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश (50-75%) हो सकती है।

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान Haryana Monsoon Update

30 जून: सिरसा, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश (25-50%)। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम बारिश (50-75%)। सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बारिश (75-100%) की संभावना।

1 जुलाई: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मध्यम बारिश। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश। Haryana Monsoon Update

2 जुलाई: सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बारिश। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और हिसार में मध्यम बारिश। भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भारी बारिश।

 

हरियाणा के तापमान में बारिश के चलते गिरावट दर्ज की गई है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें