Haryana: हरियाणा में इन HTET आवेदकों के फार्म होंगे रद्द, ये बड़ी वजह आई सामने ?

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
Latest News 2025 06 28T130153.549

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 हेतु कुछ अभ्यर्थियों द्वारा एक लेवल के लिए एक से अधिक बार ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन किया गया है, उनके आवेदन/रजिस्ट्रेशन रद्द किए जा सकते हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

ऐसे अभ्यर्थी इस संदर्भ में अपना स्पष्टीकरण 02 जुलाई, 2025 तक ई-मेल आई.डी. assplexam@bseh.org.in के माध्यम से बोर्ड कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी स्पष्टता/अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा व ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन/रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए जाएंगे।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थी अपनी स्पष्टता/अनुरोध बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध निर्धारित स्पष्टीकरण प्रपत्र को डाउनलोड करते हुए पूर्ण रूप से भरकर ई-मेल आई.डी. assplexam@bseh.org.in पर निर्धारित तिथि तक भेजना सुनिश्चित करें।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर