Pension Update: पेंशन धारकों के लिए बड़ी खबर! नियमों में किया बड़ा बदलाव

On: June 9, 2026 4:32 PM
Follow Us:
PENSION

Pension Update:  पेंशन धारकों के लिए अहम खबर सामने आई है, दरअसल केंद्र सरकार ने पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव किया है।  मुताबिक केंद्र सरकार ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) में अहम संशोधन करते हुए सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था में बदलाव किया है।

नए नियमों के तहत अगर किसी कर्मचारी को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) से बर्खास्त या सेवा से हटाया जाता है तो उसे न तो रिटायरमेंट का लाभ मिलेगा और न ही पेंशन का लाभ मिलेगा। चाहे उसने कितने भी लंबे समय तक सेवा की हो। वहीं ऐसे मामलों में संबंधित प्रशासनिक मंत्रालय बर्खास्तगी के फैसले की समीक्षा करेगा।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर! आठवें वेतन आयोग (8th CPC) की सिफारिशों के तहत पेंशन नियमों में कई अहम बदलावों के प्रस्तावों पर विचार चल रहा हैआश्रितों के लिए फैमिली पेंशन को मौजूदा 30% से बढ़ाकर 50% करने की मांग की गई है 

 

मंत्रालय यह आकलन करेगा कि बर्खास्तगी निष्पक्ष थी या नहीं और क्या इस आधार पर सेवानिवृत्ति लाभ जब्त किए जाने चाहिए। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया लागू की गई है।Pension Update

आपको बता दें कि पहले जब किसी सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त या सेवा से हटाया जाता था तो उसे पूरा रिटायरमेंट लाभ मिलता था। कर्मचारी की पेंशन, ग्रेच्युटी पर कोई असर नहीं पड़ता था। चाहे कर्मचारी को बर्खास्त करने का कारण कुछ भी हो। लेकिन अब ऐसा नहीं है। नए नियमों के अनुसार अगर किसी कर्मचारी को बर्खास्त या हटाया जाता है तो उसे रिटायरमेंट के सभी अधिकार नहीं मिलेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now