Rewari News : हरियाणा के जिला रेवाड़ी में बदमाशों का कहर नहीं थम रहा है। एक बार फिर बाइकर्स गिरोह ने धारूहेड़ा में कर्मचारी से पर्स, बाइक व मोबाइल लूटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपितों से पीट पीट कर घायल कर दिया है।Rewari News
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में करनाल के गांव राहडा के रहने वाले विजय ने बताया कि एजी कंपनी धारूहेड़ा में कार्यरत है। वह बाइक से कंपनी से धारूहेड़ा की ओर आ रहा था कि बाइक से आ तीन युवको ने उसकी बाइक आगे बाइक लगा दी।Rewari News
शातिर युवको ने उसके पास से बाइक, पर्स व मोबाइल छीनने की प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियो ने उस पर ह हमला कर दिया। वह बाइक से गिर गया। गिरने के बाद आरोपियो ने उस पर हैलमेट से सिर पर चोट मारी जिससे वह घायल हो गया।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
इसी बीच कोई साधन की आने आवाज सुनकर वे वहां भाग गए तथा हैलमेंट ले गए। जाते जाते आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल वह भिवाड़ी के एक निजी में उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
