Triple Murder: एक नहीं दो नही तीन की हत्या…. ये समाचार सुनते ही लोगों के रोंगते खडें हो गए है। सबसे बडी बता है अपने ही हत्यारे निकले। सुबह करीब 11 बजे एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का जायजा लिया।
यूपी के जौनपुर जिले में पिता और दो बेटों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रिपल मर्डर मामले में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और दामाद को गिरफ्तार किया है। Triple Murder
पुलिस ने बताया कि सिरकोनी के कचर्गाव अंडरपास के पास रविवार की रात किरायेदारी के विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों की हथौड़े व रॉड से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा कर हाईवे जाम करने की तीन बार कोशिश की, मगर पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया।Triple Murder
तीन निलंबित: ट्रिपल मर्डर मामले में एसपी ने बडी कार्रवाई की है। बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इतन ही नहीं एसओ समेत तीन निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा और रॉड बरामद किए हैं।















