HomeHaryana NewsCrime: जवान लड़कियों को नेताओं के साथ सोने के लिए करता था...

Crime: जवान लड़कियों को नेताओं के साथ सोने के लिए करता था मजबूर, अब बीवी ने खोली पोल, तस्वीरें वायरल

Crime: तमिलनाडु के रणपेट जिले में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के एक नेता के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। युवक की पत्नी ने जवान लड़कियों को नेताओं के साथ सोने के लिए मजबूर करने के आरोप अपने पति पर लगाए हैं।

खबरों के अनुसार, आरोप संबंधित पदाधिकारी की पत्नी ने लगाए हैं, जिसने दावा किया कि आरोपी ने लड़कियों को ‘राजनीतिक नेताओं से संबंध बनाने’ के लिए मजबूर किया। इस मामले के सामने आने के बाद डीएमके ने कार्यकर्ता को पार्टी से निकाल दिया है।

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है और तमिलनाडु पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। AIADMK पार्टी इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। आरोपी और उसकी पत्नी ने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

news

डीएमके के युवा विंग के उप आयोजक आर देवसेयाल को पद से हटाने के एक दिन बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया। देवसेयाल पर यौन शोषण, जबरन शादी और कई युवतियों के शोषण के आरोप हैं।

यह मामला तमिलनाडु में राजनीतिक तूफान बन गया है और लोगों में भारी गुस्सा है। इस मामले में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने आरोप लगाया है कि देवसेयाल ने उसे धोखा देकर शादी करने के लिए मजबूर किया। बाद में उसे पता चला कि देवसेयाल पहले से ही शादीशुदा है।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments