मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Expressway: हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

On: May 21, 2025 1:01 PM
Follow Us:
New Expressway New Expressway

New Expressway: उत्तर प्रदेश में एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है, जो पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा तक की यात्रा को आसान बनाएगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से लेकर हरियाणा के पलवल तक बनेगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, और गाजियाबाद के लोग आसानी से गुरुग्राम तक पहुंच सकेंगे।

इतनी राशि होगी खर्च
यह नया एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के बीच बनेगा। यह टप्‍पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जुड़ा होगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर 2300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। New Expressway

यह भी पढ़ें  Hisar Airport: हरियाणा के हिसार Airport से अध्योध्या की फ्लाइट का शेड्यूल हुआ जारी, फटाफट करें चेक

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा का सफर अधिक आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब करीब एक घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में समय की बचत होगी। New Expressway

इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर आदि गांव शामिल हैं। New Expressway

यह भी पढ़ें  Rewari News: चुनावों से पहले 2 शराब तस्कर दबोचे, 135 पेटी अवैध शराब जब्त, कहां पहुंचानी थी शराब, रिमांड में खुलेगा राज

इसके अलावा, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां, और अन्य गांवों से भी भूमि का अधिग्रहण होगा। New Expressway

इस एक्स्प्रेसवे के फायदे
इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी भी कम हो जाएगी और लाखों लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। नोएडा से गुरुग्राम जाने में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लंबी दूरी तय करने वालों को एक तेज, सुरक्षित और आरामदायक मार्ग मिलेगा। New Expressway

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now