Birth Death Certificate: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार ,  बनेगा केवल 15 के अंदर 

On: June 26, 2026 8:10 PM
Follow Us:
Haryana

  Birth Death Certificate: अलीगढ़ नगर निगम ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बना दिया है. अब लोगों को कई-कई महीने इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि नगर निगम ने यह प्रमाण पत्र सिर्फ 15 दिन में जारी करने की व्यवस्था लागू कर दी है.  Birth Death Certificate

अब बंद होगा ऑफलाइन आवेदन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए अब ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है. अब सभी आवेदन सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) पोर्टल पर ही किए जाएंगे. पोर्टल से आवेदन की रसीद भी तुरंत मिलेगी, जिससे आवेदक को दस्तावेज़ के ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

आवेदन की स्थिति मिलेगी SMS से
नई प्रणाली में आवेदन करते ही आवेदक को लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिससे वह अपने आवेदन की स्थिति कभी भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकेगा. इतना ही नहीं, आवेदन स्वीकार होने और प्रमाण पत्र जारी होने पर SMS के जरिए भी सूचना दी जाएगी. इससे आवेदक को किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

आवेदन करने की समयसीमा तय

नगर आयुक्त के अनुसार, यदि बच्चे के जन्म या किसी व्यक्ति की मृत्यु के 30 दिनों के भीतर आवेदन किया जाता है, तो प्रमाण पत्र अगले 15 दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा. इससे देरी के मामलों में कटौती होगी और रिकॉर्ड भी समय पर अपडेट होंगे.

प्रपत्रों के क्रमबद्ध संचालन का निर्देश
एसीएम और सीएमओ स्तर पर भेजे जाने वाले आवेदन पत्र अब क्रम संख्या के अनुसार आगे भेजे और मंगाए जाएंगे. इससे फाइलों के गुम होने या अनावश्यक देरी की संभावनाएं खत्म होंगी. Birth Death Certificate

एसएफआई को तय समय में देनी होगी रिपोर्ट
नई व्यवस्था के तहत सभी आवेदन सीधे नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पास भेजे जाएंगे. वहां से एसएफआई (Sanitary Field Inspector) को ये फॉर्म सौंपे जाएंगे और उन्हें सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट लगानी होगी. नगर आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

नई व्यवस्था से क्या होंगे फायदे?
सरकारी रिकार्ड भी होंगे समय पर अपडेट
प्रमाण पत्र 15 दिन में मिलेगा
ऑनलाइन ट्रैकिंग और SMS अलर्ट की सुविधा
ऑफिस चक्कर से राहत और पारदर्शिता में बढ़ोतरी
समयबद्ध रिपोर्टिंग से फाइलों में देरी नहीं

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now