Haryana Roadways: अमृतसर-कटरा जाने वाली हरियाणा रोडवेज बसें बंद, जानिए कब तक

On: March 22, 2026 9:24 AM
Follow Us:
Haryana Roadways

Haryana Roadways: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए सिरसा रोडवेज की ओर से बडा फैसला लिया है। फिलहाल अमृतसर-कटरा जाने वाली बसों को बंद कर दिया गया है। इस समय पंजाब के बाकी रूटों की बसें अभी बंद नहीं की गई है।

बढा तनाव: बता दे पाकिस्तान भारत के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसीे चलते शाम तक बसें बंद होने की संभावना है। रोडवेज प्रशासन के अनुसार पंजाब में कई जिलों में संवेदनशील स्थिति बनी हुई है। कई जगह पर रास्तों पर भी लगातार चेकिंग की जा रही है और पुलिस फोर्स ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने सावधानी पर इस रूट की बसे बंद करने का​ निर्णय लिया है।

आदेश किए जारी: बता दे कि हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने सभी ड्राइवर और कंडक्टर को आदेश जारी कर दिए गए है कि कि अगर सायरन बजने की आवाज सुनाई दे तो तुरंत बस को वहीं एक तरह करके रोक दें। किसी तरह का पैनिक न फैलाए और यात्रियों को जागरूक करें।

इसके अलावा चंडीगढ़, राजस्थान में जाने वाली बस सर्विस पर शाम तक फैसला लिया जाना है। इन रूटों की बसें भी बंद हो सकती है। वहीं सिरसा जिला पंजाब और राजस्थान दोनों राज्यों से टच में हैं। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now