LPG Gas Cylinder: LPG सिलेंडर को लेकर नए नियम लागू! अब भरवाने से पहले करना होगा ये काम

On: March 22, 2026 9:27 AM
Follow Us:
LPG Gas Cylinder New rules implemented regarding LPG cylinder Now you will have to do this work before filling it

LPG सिलेंडर आज के समय में सभी लोगों की बड़ी जरूरत बन गया है। सरकार ने गैस सिलेंडर को लेकर नए नियम लागू किए हैं। दरअसल, केंद्र सरकार आए दिन राशन कार्ड और गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में बदलाव करती रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने देशभर में गैस सिलेंडर को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिसका असर सभी वर्गों पर पड़ेगा।

अगर आप भी गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे हैं तो पहले लागू हुए नए नियमों को जान लें। केंद्र सरकार की योजना राशन कार्ड और गैस सिलेंडर 2025 के लिए ये नियम 21 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस योजना की अवधि 21 अप्रैल से 31 दिसंबर 2028 तक है, जिसमें हर साल प्रति परिवार 6-8 गैस सिलेंडर मिलेंगे। गैस सिलेंडर बुकिंग की प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। जारी नियमों के तहत गैस सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है।

केवाईसी अपडेट जरूरी

अब गैस सिलेंडर बुक करने से पहले उपभोक्ता को अपना केवाईसी अपडेट कराना होगा। इसके लिए उपभोक्ता को अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी एजेंसी को अपडेट करानी होगी। इसके लिए आपका आधार नंबर मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। जिस उपभोक्ता का केवाईसी अपडेट नहीं है, उसे परेशानी हो सकती है।

ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी

बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए नियम लागू किया गया है। दरअसल, गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी होता है। आपको बता दें कि यह ओटीपी गैस सिलेंडर बुकिंग के दौरान आपके पास आया है, जिसे डिलीवरी बॉय को देना होता है। अगर कोई उपभोक्ता अपना ओटीपी नहीं देता है, तो उसे सिलेंडर नहीं मिलेगा।

सब्सिडी

अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के बाद सब्सिडी को लेकर तीसरा नियम लागू होता है। गैस सिलेंडर की सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता का बैंक अकाउंट, आधार और गैस कनेक्शन लिंक होना चाहिए। आपको बता दें कि सरकार समय-समय पर सब्सिडी की राशि में बदलाव कर सकती है। इसके लिए कोई तय राशि नहीं है। आपको यह भी बता दें कि जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर बुक करने पर आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी।

नियमों के फायदे
लागू किए गए नियमों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, हर चीज को डिजिटल बनाने से धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा। साथ ही, ओटीपी के कारण गलत डिलीवरी और चोरी का डर भी नहीं रहेगा। साथ ही सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में आती है।

जरूरी दस्तावेज
मोबाइल नंबर
आधार कार्ड
सब्सिडी के लिए आय प्रमाण पत्र
बैंक खाता
गैस कनेक्शन बुक और ई-केवाईसी अपडेट।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें