Bride Abducted Wedding Hall: मंडप से दुल्हन को उठा ले गए अधिकारी, जानिए फिर क्या हुआ

On: April 13, 2025 2:57 PM
Follow Us:
मंडप से दुल्हन को उठा ले गए अधिकारी, जानिए फिर क्या हुआ

Bride Abducted Wedding Hall: यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला प्रोबेशन अधिकारी और उनके कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग करके शादी रुकवा दी। इतना ही नहीं मंडप में बैठी दुल्हन को उठा ले गए। अफरा तफरी मचने बारात ​वापस लोट गई। अब मामला कोर्ट में पहुंच गया है देखना यह है कि बेटी को न्याय मिल सकेगा। या उसकी बेजज्जति का दाग मिट सकेगा।

 

जानिए क्या है मामला: बता दे कि किसान ने बताया कि 5 मार्च 2025 को उसकी बहन की शादी थी। बारात भी आ चुकी थी और दुल्हन मंडप में बैठी थी। कुछ अधिकारियों ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए शादी को रूकवा दिया तथा दुल्हन का मंडप से उठा ले गए।

नहीं की सुनवाई: किसान ने अपनी बहन का आधार कार्ड दिखाते हुए बताया कि वह बालिग है। लेकिन उने लोगोन उसकी नहीं सुनी बल्कि इसके लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत भी मांगी। किसान ने जब रिश्वत देने से मना कर दिया, तो अधिकारियों ने युवती को शादी के मंडप से उठाकर उसे One Stop Center पर भेज दिया। हालांकि बाद में युवती के आयु के कागजात दिखाने वा युवती अपने परिजनों के साथ घर लौट आई। सवाल यह है अधिकारियो की ऐसी हरकतो ने समाज में एक पिता व बेटी को झकझोर कर दिया है।

 

शिकायत को लेकर नहीं हुई कार्रवाई: परेशन होकर जब किसान ने इन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस से संपर्क किया, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई । बाद मे परेशान होरक किसान न्यायालय की शरण ली। Bride Abducted Wedding Hall

मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ओमपाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच जिलाधिकारी को सौंप दी। DM को 5 मई तक जांच रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने के लिए कहा गया है। किसान का कहना है कि अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया और एक गरीब किसान के परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now