Road Accident गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर लखनऊ की रहने वाली बाइक राइडर युवती की मौत हो गई। मृतक युवती सोमिता यहां एक बाइक राइडर गु्रप से जुड़ी थी। सोमिता परिवार को बिना बताए ही यहां स्पोर्ट्स बाइक की ट्रेनिंग ले रही थी। 8 महीने पहले ही सोमिता ने नोएडा में नौकरी ज्वाइन की थी। युवती के पिता की शिकायत पर बाइक राइडर गु्रप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Road Accident जानकारी के अनुसार लखनऊ के हुसैनगंज की रहने वाली युवती सोमिता पिछले आठ माह से नोयडा में कैपजेमिनी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रही थी। वह गुरुग्राम में बाइक राइडर गु्रप से जुड़ी थी। उसके पास बीएमडब्ल्यूए बाइक थी। बाइक पर सवार होकर वह तेज गति से जा रही थी।
Road Accident इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सोमिता उछलकर दूर जा गिरी। राहगिरों ने उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Road Accident जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि सोमिता के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जानकारी मिली है कि युवती लाल रंग की बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स बाइक पर सवार थी। वह शनिवार शाम को नोएडा के ही बाइक राइडिंग ग्रुप के साथ गुरुग्राम में लेपर्ड कैफे आई थी। इसी दौरान लेपर्ड ट्रेल रोड पर उसका एक्सीडेंट वरना कार से हो गया। हादसे की सूचना पर मृतक सोमिता के पिता महेंद्रपाल गुरुग्राम में पहुंचे। उन्होंने बादशाहपुर पुलिस थाना में शिकायत दी है।
बेटे की डूबने से हो चुकी है मौत
Road Accident सोमिता के पिता ने कहा है कि यह घटना बाइक राइडर ग्रुप द्वारा संचालित बाइक से गिरने के कारण हुई है। उन्होंने दोषी बाइक राइडर ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमिता के पिता महेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि छह महीने पहले ही उन्होंने सोमिता को कार भी दिलवाई थी। उनकी दो बेटी व एक बेटा थे। बेटे की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो चुकी है। सोमिता के निधन के बाद अब उनकी एक बेटी बची है।
महिला बाइकर्स के गु्रप के साथ आई थी गुरुग्राम
Road Accident सोमिता लेट्स राइड एकेडमी से बाइक की ट्रेनिंग ले रही थी। यह गु्रप महिलाओं को स्पोर्ट्स बाइक की ट्रेनिंग देता है। साथ ही स्पोर्ट्स बाइक किराए पर भी देता है। सोमिता ने इसी एकेडमी से बाइक किराये पर ली थी। वह नोएडा के सेक्टर-135 से महिलाओं के राइडर्स गु्रप में करीब 25 महिला बाइकर्स के साथ गुरुग्राम पहुंची थी।

















