गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की तैयारी शुरू! 4200 रुपये ग्रेड पे वालों की पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की तैयारी शुरू! 4200 रुपये ग्रेड पे वालों की पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी 8वें वेतन आयोग के आने की खबरों के बीच पेंशनर्स के लिए…


8th Pay Commission Preparations for the 8th Pay Commission have begun How much will be the increase in pension of those with grade pay of Rs 4200
8th Pay Commission Preparations for the 8th Pay Commission have begun How much will be the increase in pension of those with grade pay of Rs 4200
Google News Follow us on Google

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की तैयारी शुरू! 4200 रुपये ग्रेड पे वालों की पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी

Advertisement

8वें वेतन आयोग के आने की खबरों के बीच पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। अगर सरकार नया फिटमेंट फैक्टर लागू करती है तो पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। अभी पेंशनर्स को मिलने वाली रकम फिटमेंट फैक्टर 2.57 के आधार पर है। लेकिन अगर नया फिटमेंट फैक्टर 1.92 या 2.28 होता है तो पेंशन में करीब दो गुना बढ़ोतरी हो सकती है।

2000 रुपये ग्रेड पे वाले पेंशनर्स

2000 रुपये ग्रेड पे पर रिटायर हुए पेंशनर्स की मौजूदा पेंशन करीब 13,000 रुपये है। अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 लागू होता है तो उनकी पेंशन बढ़कर 24,960 रुपये हो सकती है। वहीं, लेवल 3 पेंशनर्स को फिटमेंट फैक्टर 2.28 के आधार पर 27,040 रुपये पेंशन मिल सकती है। जिनकी पेंशन अभी 16,000 रुपये है, उन्हें भी 30,720 रुपये मिलने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

2800 ग्रेड पे वाले पेंशनभोगी

2800 रुपये ग्रेड पे पर रिटायर होने वाले कर्मचारियों की मौजूदा पेंशन 15,700 रुपये है। नए वेतन आयोग और फिटमेंट फैक्टर 1.92 के हिसाब से यह बढ़कर 30,140 रुपये हो सकती है। अगर 2.28 का फिटमेंट फैक्टर लगाया जाए तो पेंशन 32,656 रुपये तक पहुंच सकती है। लेवल 5 पेंशनभोगियों की न्यूनतम पेंशन 39,936 रुपये (1.92 फैक्टर) और 43,264 रुपये (2.28 फैक्टर) हो सकती है।

4200 रुपये ग्रेड पे वाले पेंशनभोगी

4200 रुपये ग्रेड पे पर रिटायर होने वाले लेवल 6 कर्मचारियों की मौजूदा पेंशन 28,450 रुपये के करीब है। अगर 1.92 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो यह पेंशन बढ़कर 54,624 रुपये हो सकती है। वहीं, 2.28 का फिटमेंट फैक्टर होने पर यह पेंशन 59,176 रुपये तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बढ़ेगी पेंशन

अगर केंद्र सरकार 8वां वेतन आयोग लागू करती है और फिटमेंट फैक्टर को रिवाइज किया जाता है तो पेंशनर्स को बड़ा फायदा मिल सकता है। इससे लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों और उनके परिवारों को फायदा होगा। अब सबकी निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हैं।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp