Home Haryana News हरियाणा में JE, SDO और XEN समेत 70 अफसर चार्जशीट, देखें पूरी...

हरियाणा में JE, SDO और XEN समेत 70 अफसर चार्जशीट, देखें पूरी जानकारी

0
2
70 officers including JE, SDO and XEN chargesheeted in Haryana, see full details

BREAKING NEWS

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

हरियाणा सरकार की सख्त कार्रवाई

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर नायब सरकार का करारा प्रहार

सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर की गई कार्रवाई

विभाग के करीब 70 अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है

JE, SDO और XEN, जिन्हें रूल 7 के तहत चार्जशीट किया गया है 7–8 SE, जिन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है

दो चीफ इंजीनियर, जिनके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया गया है

कार्रवाई का कारण बना विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण स्थलों से लिए गए कंस्ट्रक्शन सैंपलों का फेल होना

गुणवत्ता जांच में खामियां पाए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार हुआ है

सरकार का साफ संदेश:
“गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तय है”।