बुधवार, 4 नवम्बर 2026

New Expressway: देश के इस राज्य में बनेंगे 7 नए एक्सप्रेसवे, 56 जिलों को करेंगे कनेक्ट

Written by: Best24News

Published:

New Expressway: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विन्ध्य एक्सप्रेस-वे और विन्ध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का खाका तैयार कर लिया है। खबरों की मानें, तो इस जुलाई से दोनों एक्सप्रेस-वे का…


New Expressway: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विन्ध्य एक्सप्रेस-वे और विन्ध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का खाका तैयार कर लिया है। खबरों की मानें, तो इस जुलाई से दोनों एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने की तैयारी है। कंपनी सर्वे के बाद दोनों एक्सप्रेस-वे का रूट फाइनल करेगी। इसके बाद जमीन का अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद डेवलपर का चयन होगा, जो एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराएगी। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए यूपीडा ने पूरी योजना तैयार कर ली है।New Expressway

Advertisement

दरअसल, प्रदेश में 7 नए एक्सप्रेस वे तैयार होंगे, जो 56 जिलों से होकर गुजरेंगे। इनमें सबसे लंबा हाईवे विंध्य एक्सप्रेस-वे होगा, जो करीब 320 किलोमीटर लंबा होगा। वहीं 100 किमी लंबा होगा विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे भी बनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि प्रदेश में कौन-कौन से हाइवे बनाने का काम चल रहा है।

320 किमी लंबा होगा विंध्य एक्सप्रेस-वे

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

खबरों की मानें, तो विंध्य एक्सप्रेस-वे 320 किमी लंबा होगा, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से शुरू होकर, मिर्जापुर, वाराणसी चंदौली और सोनभद्र तक जाएगा। इसके निर्माण में करीब 22,400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस एक्सप्रेस-वे को छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

100 किमी लंबा होगा विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कहा जा रहा है कि विंध्य एक्सप्रेस-वे पर चंदौली से नया लिंक एक्सप्रेस-वे भी शुरू होगा, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु गाजीपुर तक जोड़ा जाएगा। जिसका नाम ‘विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे’ रखा जाएगा। यह करीब 100 किमी लंबा होगा और इस एक्सप्रेस-वे पर 7000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लखनऊ लिंक एक्सप्रेस-वे

इसके साथ ही लखनऊ लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई 50 किमी होगी। पूर्वांचल और आगरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए इस हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण और जमीन खरीद पर करीब 4200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे

उत्तर प्रदेश का चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे 120 किमी लंबा होगा। इस एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड को अलग-अलग जिलों से जोड़ा जाएगा। New Expressway

झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे

वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे झांसी से जोड़ा जाएगा। इसकी लंबाई 100 KM होगी। इससे बुंदेलखंड के सबसे अहम जिलों को एक्सप्रेस-वे से सीधा संपर्क मिल सकेगा।

जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे

जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा। इसकी लंबाई 76 किमी बताई जा रही है।

आगरा-लखनऊ गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से मेरठ के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार किया जाएगा। इसकी मदद से लखनऊ को जोड़ा जाएगा। इस पर करीब 8000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

गंगा एक्सप्रेस-वे का काम नवंबर तक होगा पूरा

बताया जा रहा है कि मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण 71 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसके निर्माण की डेट लाइव नवंबर 2025 है। अभी मुख्य कैरिज-वे पर मिट्टी का 95 प्रतिशत काम हो गया है और पूरे रूट में 1500 स्ट्रक्चर खड़े किए जाने हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp