बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Most Expensive Liquor: दुनियां की 6 सबसे महंगी शराब, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, खाली बोतल भी बना देगी लखपति

Written by: Best24News

Published:

Most Expensive Liquor: दुनिया में कीमती और नायाब चीजों की कमी नहीं है. लेकिन शराब जैसी चीज की अगर कीमत अगर करोड़ों में हो, तो आप क्या सोचेंगे? क्योंकि वैसे तो शराब…


Most Expensive Liquor: दुनिया में कीमती और नायाब चीजों की कमी नहीं है. लेकिन शराब जैसी चीज की अगर कीमत अगर करोड़ों में हो, तो आप क्या सोचेंगे? क्योंकि वैसे तो शराब को सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है फिर ऐसी कौन-सी खासियत है जो कुछ चुनिंदा शराब को इतना महंगा बनाती है. आइये आपको बताते हैं दुनिया की सबसे महंगी शराब और उनकी खासियतें.

Advertisement

दुनिया की सबसे महंगी शराब के मामले में सबसे पहला नंबर आता है टकीला ले .925, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है. खास बात है कि इसकी बोतल में ही 6400 हीरे जड़े हुए हैं.

दुनिया में दूसरी सबसे महंगी शराब के तौर पर हेनरी IV डुडोगॉन कॉन्यैक है. इसकी एक बोतल की कीमत 56 लाख 93 हजार रुपये है. इसकी बोतल भी 24 कैरेट गोल्ड और प्लेटिनम से बनी हुई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

डीवा वोदका भी दुनिया की सबसे महंगी शराब की कैटेगरी में शामिल है. डीवा की एक बोतल का प्राइस 7 करोड़ 30 लाख रुपये है.

डेलमोर 62 को दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की कहा जाता है. क्योंकि इसकी एक बोतल की कीमत 1.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बात करें दुनिया की सबसे महंगी शैंपेन की तो अमांडा डी ब्रिगनैक मिडास का नाम सबसे पहले आता है. इस शैंपेंन की एक बोतल की कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये है.

वहीं, पेनफोल्ड्स एम्पूल दुनिया की सबसे महंगी रेड वाइन है. इसकी एक बोतल की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये है. इन महंगी शराब की कीमतों को सुनकर शराब पीने के शौकिन लोगों के होश उड़ जाएंगे.

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp