शनिवार, 7 नवम्बर 2026

6 Lane Expressway: राजस्थान के इन जिलों से होकर गुजरेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, इन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी आसान

Written by: सुनील चौहान

Published:

6 Lane Expressway: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारतमाला परियोजना के तहत अब राजस्थान के चूरू जिले को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इस योजना के तहत बन रहे अमृतसर-जामनगर…


6 Lane Expressway: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारतमाला परियोजना के तहत अब राजस्थान के चूरू जिले को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इस योजना के तहत बन रहे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे को अब चूरू से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह एक्सप्रेसवे पहले से ही राजस्थान के हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालौर जिलों से होकर गुजर रहा है. अब चूरू को शामिल कर इसे और अधिक मजबूत और व्यापक बनाया जा रहा है.

Advertisement

 

चूरू जिले के लिए होगा फायदा: चूरू को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह जिला सीधे देश के दूसरे हिस्सों से जुड़ जाएगा. खासकर व्यापार, परिवहन और पर्यटन के नजरिए से चूरू को बड़ा लाभ मिलेगा. चूरू को राजस्थान का “मरुस्थल का प्रवेश द्वार” माना जाता है. यहां से रेगिस्तानी इलाके शुरू होते हैं. ऐसे में इस जिले का संपर्क बढ़ना पूरे थली अंचल के लिए विकास का संकेत है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

व्यापार को बढावा: चूरू जिला कृषि उत्पादों, पशुपालन और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है. लेकिन अभी तक यहां से उत्पादों को देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने में समय और खर्च ज्यादा लगता था. अब इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से:

राज्यों को जोड़ने का दायरा: बता दें कि अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 917 किलोमीटर है और यह सिक्स लेन यानी छह लेन वाला हाई स्पीड मार्ग है. यह सड़क हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात जैसे बड़े राज्यों को आपस में जोड़ेगा. इसका निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है और 2025 के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस एक्सप्रेसवे के तैयार हो जाने से न केवल राज्यों की दूरी घटेगी. बल्कि विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

 

लॉजिस्टिक खर्च घटेगा
तेजी से माल भेजा जा सकेगा
नई ट्रांसपोर्ट कंपनियां निवेश करेंगी
स्थानीय कारोबारियों को देश के अन्य राज्यों से सीधा जुड़ाव मिलेगा
इससे चूरू का व्यापारिक नक्शा पूरी तरह बदल सकता है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

जानिए भारतमाला योजना का बड़ा लक्ष्य
भारतमाला परियोजना भारत सरकार की वो योजना है. जिसका उद्देश्य है देश को एक हाईस्पीड सड़क नेटवर्क से जोड़ना. इसके जरिए:

राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी सुधारी जाएगी
इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा मिलेगा
आर्थिक कॉरिडोर और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा
सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ योजनाओं को मजबूती मिलेगी
इस परियोजना के तहत बनाए जा रहे सभी एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का मकसद देश के सभी हिस्सों को बेहतर ढंग से जोड़ना है.

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
चूरू की खूबसूरती, हवेलियां, रेगिस्तानी दृश्य और लोकसंस्कृति पहले से ही पर्यटकों को आकर्षित करती है. लेकिन एक्सप्रेसवे की कमी के कारण पर्यटकों की पहुंच यहां तक सीमित थी. अब अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के जुड़ाव से:

पर्यटकों को चूरू पहुंचने में कम समय और सुविधा मिलेगी
स्थानीय होटल और गेस्ट हाउस का व्यवसाय बढ़ेगा
पर्यटन आधारित रोजगार में वृद्धि होगी
सरकार द्वारा नए टूरिज्म सर्किट बनाए जा सकते हैं
650 किलोमीटर रेगिस्तान को जोड़ेगा यह एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे का सबसे खास हिस्सा यह है कि इसका लगभग 650 किलोमीटर का हिस्सा थार के रेगिस्तान से होकर गुजरता है. यानी बीकानेर, बाड़मेर, जालौर जैसे सूखे इलाकों को यह हाईवे देश के विकसित हिस्सों से जोड़ेगा. इससे रेगिस्तान के गांवों और कस्बों को भी मुख्यधारा में लाया जा सकेगा.

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp