गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Road : इस राज्य में बनेंगी 52 नई सड़कें, PWD विभाग करेगा निर्माण; DPR पर काम शुरू

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Road :  केंद्र सरकार लोगों को बहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा…


New Road :  केंद्र सरकार लोगों को बहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। यहां भोपाल संभाग में 52 नई सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। सभी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा। बताया जा रह है कि इनका काम जल्द शुरु होने की उम्मीद है।New Road

Advertisement

DPR बनाने पर काम शुरू
अधिकारियों के अनुसार सभी सड़कों के लिए DPR बनाने का काम शुरू हो चुका है। प्रशासकीय मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।New Road

करीब तीन माह पूर्व भोपाल संभाग में 52 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। मप्र सरकार के बजट में ये सड़कें स्वीकृत की गईं। अब इनका काम चालू होने की उम्मीद है। इनमें भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 नई सड़कें बनेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी सड़कों की DPR बनाने का काम चल रहा है। प्रशासकीय स्वीकृ​ति मिलने के तुरंत बाद टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

राज्य में 100 से ज्यादा सड़कों को दी स्वीकृति
राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने बजट में भोपाल संभाग के लिए दरियादिली दिखाते हुए 100 से ज्यादा सड़कों को स्वीकृति दी थी। इनमें सबसे ज्यादा सड़कें रायसेन में बनाई जाएंगी। पीडब्लूडी अधिकारी बताते हैं कि अब हर माह 3-4 नई सड़कों का काम शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp