गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 5 पिंक राइडर्स तैनात

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। शहर में पांच पिंक राइडर्स की विशेष टीम तैनात…


रेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 5 पिंक राइडर्स तैनात
रेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 5 पिंक राइडर्स तैनात
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। शहर में पांच पिंक राइडर्स की विशेष टीम तैनात की गई है। यह टीम मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त करेगी। वीरवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी दीपिका अग्रवाल, आईपीएस ने पांच अत्याधुनिक पिंक राइडर स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

 

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, 2 एकड़ में तोड़फोड़

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पिंक राइडर्स शहर के प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर गश्त करेंगी। स्कूटी होने के कारण महिला पुलिसकर्मी शहर की संकरी गलियों और तंग रास्तों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगी, जहां बड़े वाहन नहीं जा पाते। पुलिस के अनुसार आगामी चरण में पिंक राइडर्स की संख्या और बढ़ाई जाएगी। ये सभी स्कूटी बॉडी कैमरा और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस हैं। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पीएसआई सरिता, थाना शहर रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, थाना मॉडल टाउन प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह टीम स्थानीय पुलिस और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के साथ मिलकर काम करेगी। किसी महिला या छात्रा की ओर से शिकायत मिलने या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता करेगी। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी या हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्यों, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर असुरक्षा महसूस होने या किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें। रेवाड़ी पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार निगरानी और गश्त बढ़ा रही है।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp