4% ब्याज और सरकारी सुरक्षा निवेशकों के लिए बड़ा मौका

On: April 11, 2026 7:47 PM
Follow Us:
4% ब्याज और सरकारी सुरक्षा निवेशकों के लिए बड़ा मौका
4% ब्याज और सरकारी सुरक्षा निवेशकों के लिए बड़ा मौका

जिस तरह से सोना और शेयर बाजार विश्वव्यापी तनाव के बीच घूम रहे हैं निवेशक इस तरह की परिस्थितियों में विचार करते हैं कि उनका निवेश सुरक्षित तरीके से किया जाए और ब्याज मिलता रहे। यदि आप भी निवेशक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आप सरकारी पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में 500 रुपये से खाता खोल सकते हैं इसमें किए गए निवेश को मार्केट की गिरावट से कोई असर नहीं पड़ता है आइए आपको इस खाते की पूरी जानकारी देते हैं।

जैसे आप बैंक में एक बचत खाता खोलते हैं, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (POSA) एक आम बचत खाता है अंतर सिर्फ इतना है कि यह खाता डाकघर में खुलता है और सरकारी सुरक्षा से लैस है। विशेष बात यह है कि इसे खोलने के लिए आपको सिर्फ 500 रुपये की जरूरत होती है जो आपको कम पैसे में बचत शुरू करने की अनुमति देता है।

सरकार ने इस खाते की ब्याज दर में 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है इसका अर्थ है कि इस पर अभी भी प्रति वर्ष चार प्रतिशत की ब्याज मिल रही है तुलना करने पर देश के प्रमुख बैंकों जैसे SBI और HDFC अपने सेविंग अकाउंट पर लगभग 2.5% तक ब्याज देते हैं इसलिए पोस्ट ऑफिस का यह खाता आम लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है

दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले कुछ समय में रेपो रेट में कटौती के बाद बहुत से बैंकों ने अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें कम कर दी हैं लेकिन लंबे समय से पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की दरें स्थिर रहे हैं दिलचस्प बात यह है कि इस खाते पर 2011 से ही 4 प्रतिशत की ब्याज दर लगातार लागू है यानी इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं हुआ है

यह खाता कौन खोल सकता है इसके नियम भी बहुत सरल हैं। कोई भी वयस्क व्यक्ति अकेले अपने नाम से खाता खोल सकता है साथ में दो लोग भी एक जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं नाबालिग बच्चे के नाम पर खाता भी माता पिता या अभिभावक खुलवा सकते हैं 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा भी अपने नाम से खाता खोला सकता है एक व्यक्ति केवल एक पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट रख सकता है

सरकार ब्याज दरों को बार बार देखती है दरों में कोई बदलाव होगा या नहीं 30 जून 2026 को अगली समीक्षा की जाएगी कुल मिलाकर सुरक्षित और आसान बचत शुरू करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट एक अच्छा विकल्प हो सकता है कम शुरुआत स्थिर ब्याज और सरकार पर भरोसा ये तीन बातें इसे अलग बनाती हैं यहां निवेश सुरक्षित रहता है

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now