गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Road News: इस राज्य में 375 सड़कें होंगी चकाचक, लिस्ट में 19 जिले शामिल; 212 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Road News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की सड़कों को चकाचक बनाने के लिए सरकार ने 212.02 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, आगरा,…


haryana 2025 06 03T140345.517
haryana 2025 06 03T140345.517
Google News Follow us on Google

Road News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की सड़कों को चकाचक बनाने के लिए सरकार ने 212.02 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, आगरा, बाराबंकी, शाहजहांपुर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, अलीगढ़, हाथरस, सहारनपुर, मीरजापुर, प्रतापगढ़, देवरिया, बदायूं, भदोही व सोनभद्र की 375 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

Advertisement

सरकार ने प्रदेश के 19 जिलों की 375 सड़कों के निर्माण को लेकर संबंधित राशि मंजूर की है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सड़कों का निर्माण निर्धारित समय में पूरा किया जाए, जिससे वर्षा से पहले प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा सड़कें चकाचक हो सकें। Road News

लोक निर्माण विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना इस बार समय रहते तैयार कर ली है। पिछले वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग कार्ययोजना देरी से तैयार कर सका था। अप्रैल या मई में तैयार होने वाली कार्ययोजना को सितंबर माह में तैयार किया जा सका था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विभागीय मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग को दोबारा कार्ययोजना तैयार करनी पड़ी थी।

CM की कोशिश है कि सड़कों के निर्माण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को पूरी तवज्जो दी जाए। इस बार लोक निर्माण विभाग ने अपनी कार्ययोजना समय से शासन को भेज दी है। नतीजतन सड़कों के निर्माण की स्वीकृतियां तेजी के साथ मिल रही हैं और संबंधित राशि भी जारी की जा रही है। Road News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp