
Highway: देशभर में सरकार सड़कों और हाईवे बनाने पर खास जौर दे रही है। हाल में मिली जानकारी के अनुसार, NHAI ने जयपुर-आगरा हाईवे पर तीन नए फ्लाईओवर बनाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इन 3 नए फ्लाईओवरों के बन जाने से लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
इससे लोगों के लिए सफर करना और भी सुरक्षित और आसान बनने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, ये फ्लाईओवर जयपुर जिले में कानोता, बस्सी टी-पॉइंट और बांसखो गेट पर बनाए जाएंगे। इन क्षेत्रों में खराब मोड़ और अनरेगुलेटेड सड़क कट के चलते अक्सर दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम देखा गया है। Jaipur Agra Highway New Flyover
मिली जानकारी के अनुसार, NHAI ने हाईवे पर कई खुले कटों को सील करना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि जयपुर-आगरा बाईपास (Jaipur Agra Bypaas)पर कई ब्लैक स्पॉट पाए गए। जानकारी के मुताबिक, हमने दुर्घटना के जोखिम को कम करने के लिए पहले ही कई खुले कटों को बंद करना शुरू कर दिया है। Jaipur Agra Highway New Flyover
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
निर्माण के लिए अप्रूवल
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इन प्रमुख जंक्शनों पर फ्लाईओवर बनाने की योजना को हरी झंडी दी गई। इसके बाद जिला कलेक्टर ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिससे इस व्यस्त रास्ते पर ट्रैफिक को आसान और सुरक्षित बनाने के NHAI के लॉन्ग-टर्म लक्ष्य का रास्ता साफ हो गया है। Jaipur Agra Highway New Flyover
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
कट बंद किया जाएगा
मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के साथ-साथ अधिकारियों ने बगराना में रिंग रोड पर प्रसिद्ध 52 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर के पास खुले कट को बंद करने पर भी सहमति जताई है। जानकारी के मुताबिक, यह खास स्थान लंबे समय से खतरनाक माना जाता रहा है क्योंकि यहां पर अक्सर व्हीकल बिना उचित सिग्नल्स या कंट्रोल के मुड़ जाते हैं।
