गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा में इस जिले के विकास को लगेंगे पंख, 27 करोड़ रुपये राशि मंजूरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की 17वीं बैठक में में के बड़ा फैसला किया गया। इस दौरान लगभग 27 करोड़ 41 लाख रुपये के…


27 crore rupees approved for the development of this district in Haryana
27 crore rupees approved for the development of this district in Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की 17वीं बैठक में में के बड़ा फैसला किया गया। इस दौरान लगभग 27 करोड़ 41 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इससे शहर का विकास एक नई ऊंचाई को छुएगा। बैठक की अध्यक्षता मेयर राजीव जैन ने की और आयुक्त हर्षित कुमार ने संचालन किया।

Advertisement

इस मेटिंग के दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत सदस्य सुरेंद्र नैयर की मौजूदगी में वार्ड-1 में कामी रोड पर 600 एमएम सीवर लाइन पर 85.86 लाख, और वार्ड-1 में ही खिजर मकबरे से हनुमान नगर तक सीवर लाइन 60.6 लाख, वार्ड-2 में सिविल लाइन बदलने पर 105 लाख 87 हजार, वार्ड-2 में मीट मार्केट के पुनर्निर्माण पर 66.13 लाख से बढ़कर 68.57 लाख, और वार्ड-2 में ही संत कबीर भवन के हाल के निर्माण पर 68.13 लाख से बढ़कर 70.51 लाख खर्च होंगे।

वहीं, वार्ड-4 सेक्टर 15 में स्टार्म वाटर लाइन डालने पर 134.28 लाख, वार्ड-5 देवड़ू में पेयजल लाइन बदलने पर 73.54 लाख, वार्ड-6 गढ़ शहजानपुर में सिविल लाइन बदलने के लिए 66.45 लाख, वार्ड-8 के राई गांव में पीने के पानी की लाइन बिछाने पर 1.69 लाख वार्ड-8 के लिवान गांव में पेयजल लाइन बदलने के लिए 79.17 लाख लिवान गांव में ही सड़कों के निर्माण के लिए 160.66 लाख खर्च होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके अलावा वार्ड-9 जगदीशपुर में चौपाल पुनर्निर्माण पर 65.04 लाख, राड़धाना में पेयजल लाईन डालने का एस्टीमेट 74.13 लाख से बढ़ाकर 79.24 लाख, पटेल नगर में पेयजल लाइन डालने पर 88.35 लाख, राठधाना में शमशान घाट का पुनर्निर्माण 87.45 लाख, पटेल नगर में गालियों के निर्माण पर 119.96 लाख, राड़धाना में फिरनी के निर्माण में 158.73 लाख, वार्ड-10 सेक्टर 13 में सड़कों की मरम्मत 80.43 लाख, वार्ड-11 कल्याण नगर, भीम नगर, ज्ञान नगर की सीवर लाईन बदलने पर 89.97 लाख खर्च होने हैं।

वहीं, वार्ड-12 डबल स्टोरी, तारानगर में गालियों का निर्माण 147.28 लाख, वार्ड-13 शादीपुर सामुदायिक भवन को पूरा करना एवं सड़क का निर्माण 62.77 लाख, वार्ड-16 ब्रह्म नगर, विशाल नगर की सीवर लाइन बदलने पर 99.47 लाख, वार्ड-17 पत्थर वाली गली का पुनर्निर्माण 58.61 लाख, वार्ड-18 सेक्टर-23 में फुटपाथ निर्माण 123.18 लाख, वार्ड-19 मयूर विहार की गलियों का निर्माण 95.34 लाख और पिछली बैठक में स्थगित किए एजेंडों पर पुनः विचार करके वार्ड-19 में इंडियन कालोनी में सिविल लाइन डालने पर 107.8 लाख, वार्ड-20 प्रगति नगर जैन बाग कालोनी में गालियों का निर्माण 91.35 लाख रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp