सोमवार, 2 नवम्बर 2026

New Railway Line: किसानों की बल्ले बल्ले , यूपी के इन जिलों के बीच बिछाई जाएगी 240KM रेल्वे लाइन

Written by: Best24News

Published:

 New Railway Line: उत्तर प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए सरकार और रेलवे मंत्रालय मिलकर एक नई रणनीतिक योजना पर काम कर रहे हैं. इस योजना के…


 New Railway Line: उत्तर प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए सरकार और रेलवे मंत्रालय मिलकर एक नई रणनीतिक योजना पर काम कर रहे हैं. इस योजना के तहत राज्य में 240 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी. जिससे क्षेत्रीय और अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा.

Advertisement

बहराइच, बलरामपुर और खलीलाबाद को जोड़ेगी यह रेलवे लाइन

यह नई रेलवे लाइन उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलरामपुर और खलीलाबाद जिलों को आपस में जोड़ेगी. परियोजना के तहत इन तीनों जिलों में रेलमार्ग बिछाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. रेलवे बोर्ड ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है.New Railway Line

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

240 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण होगा
इस 240 किमी लंबी रेल लाइन के लिए सबसे पहले बहराइच से बलरामपुर और फिर आगे खलीलाबाद तक कनेक्टिविटी बनाई जाएगी. इस परियोजना को 2014 में सर्वे के लिए मंजूरी मिली थी और अब इसे अमल में लाया जा रहा है. प्रारंभिक चरण में बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर के बीच 80 किमी रेलमार्ग के लिए 620 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है.

बलरामपुर रेलवे स्टेशन को मिलेगा जंक्शन का दर्जा

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि बलरामपुर रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा दिया जाएगा. यह कदम न केवल बलरामपुर को रेल यातायात के लिहाज से प्रमुख बनाएगा. बल्कि यहां से कई अन्य रूटों पर भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी.

32 नए स्टेशन और 6 हाल्ट स्टेशन की योजना
रेलवे की योजना के तहत 32 नए स्टेशन बनाए जाएंगे. जिनमें से 6 स्टेशन हाल्ट स्टेशन के रूप में होंगे. बहराइच और श्रावस्ती में 10 नए स्टेशन और बलरामपुर के हंसुवाडोल गांव में पहला हाल्ट स्टेशन बनाने की योजना है. इससे ग्रामीण इलाकों को भी ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा.

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से चिंतित किसान
परियोजना के चलते किसानों में भूमि अधिग्रहण को लेकर चिंता है. किसानों का कहना है कि फसल कटाई से पहले जमीन अधिग्रहण न हो. जिससे उन्हें नुकसान न उठाना पड़े. परियोजना के लिए जहां रेलवे लाइन के लिए 40 फीट चौड़ी जमीन की जरूरत है. वहीं स्टेशनों के लिए 100 मीटर तक की चौड़ाई की मांग की जा रही है.New Railway Line

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट से भी जुड़ेगी कनेक्टिविटी
इस रेलवे परियोजना का लाभ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को भी मिलेगा. जहां जल्द ही नया हवाई अड्डा शुरू होने वाला है. यह रेल लाइन राज्य के पूर्वी हिस्सों को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने में मददगार साबित होगी. जिससे ट्रैफिक और परिवहन का दबाव कम होगा.

राज्य में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है. रेलवे, सड़क और एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए इस तरह की परियोजनाएं आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं.New Railway Line

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp