गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gurugram Metro: गुरुग्राम में बनेगे 2 नए मेट्रो कॉरिडोर, देखें रूट

Written by: Best24News

Published:

Gurugram Metro: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब शहर में दो नए मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाने की योजना पर…


Metro 2025 05 27T193937.115
Metro 2025 05 27T193937.115
Google News Follow us on Google

Gurugram Metro: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब शहर में दो नए मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. इस प्रोजेक्ट का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.Gurugram Metro

Advertisement

इस योजना की जिम्मेदारी हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HMRTC) को सौंपी गई है. जानकारी के अनुसार HMRTC को DPR तैयार करने के लिए एक कंपनी की ओर से बोली मिली है. इससे पहले 19 मार्च को DPR टेंडर जारी किए गए थे. अब दोनों मेट्रो कॉरिडोर की DPR को मंजूरी दे दी गई है.

लंबाई: 17 किलोमीटर
प्रमुख स्टेशन: वाटिका चौक, सुभाष चौक, राजीव चौक, सदर बाजार, गुरुग्राम बस स्टैंड
यह कॉरिडोर राजीव चौक पर प्रस्तावित दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर RRTS कॉरिडोर से जुड़ेगा.
साथ ही यह गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास स्थित मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से स्वीकृत मेट्रो रूट को कनेक्ट करेगा.Gurugram Metro

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दूसरा कॉरिडोर

दूसरे मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 13.6 किलोमीटर होगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

रूट: गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से शुरू होकर सेक्टर-5 तक जाएगा.
प्रमुख स्टेशन: शीतला माता रोड, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सिग्नेचर टावर क्रॉसिंग, राणा प्रताप चौक, अतुल कटारिया चौक

RRTS और NH-48 से होगी इंटीग्रेशन
दोनों प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर को गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क और दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर RRTS कॉरिडोर के साथ जोड़ा जाएगा. यह इंटरचेंज स्टेशन यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेंगे. साथ ही ये रूट्स NH-48 पर यातायात को भी राहत देंगे.

शहर की मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
इन दोनों कॉरिडोर के बनने से गुरुग्राम शहर की मेट्रो कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा. भोंडसी जैसे बाहरी क्षेत्र से लेकर रेलवे स्टेशन और NH-48 तक सीधा संपर्क बनेगा. इसके साथ ही यात्री दिल्ली, अलवर और मानेसर जैसे क्षेत्रों में भी आसानी से पहुंच सकेंगे. यह प्रोजेक्ट यात्रीभार को संतुलित करने और ट्रैफिक जाम कम करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp