गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

PM Awaas Yojana के तहत 2.35 लाख नए घरों को मिली मंजूरी, सरकार देगी इतने लाख रुपये

Written by: सुनील चौहान

Published:

PM Awaas Yojana: PM आवास योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि PM आवास योजना के दो भाग हैं। PM आवास योजना ग्रामीण,…


2.35 lakh new houses approved under PM Awas Yojana
2.35 lakh new houses approved under PM Awas Yojana
Google News Follow us on Google

PM Awaas Yojana: PM आवास योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि PM आवास योजना के दो भाग हैं। PM आवास योजना ग्रामीण, ज‍िसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में घर बनाए जाते हैं। दूसरा PM आवास योजना शहरी, ज‍िसके तहत शहरों में रहने वाले गरीब व मध्‍यम वर्ग के जरूरतमंदों को घर म‍िलता है। इस योजना के तहत घर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलती है।

Advertisement

2,34,864 नए घर बनाने को मिली मंजूरी

जानकारी के मुताबिक इस योजन के तहत 9 राज्यों में 2,34,864 नए घर बनाए जाने को मंजूरी मिली है।PM आवास योजना 2.0 के तहत अब तक 7 लाख से ज्यादा घरों को मंजूरी मिल चुकी है।

PM आवास योजना के तहत जिन 9 राज्यों में नए घर बनेंगे उनमे असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

PM आवास योजना-शहरी के 4 हिस्से

PM आवास योजना शहरी 2.0 को चार भागों में बांटा गया है। इसमें झुग्गी बस्तियों में रहने वालों के लिए ‘इन सिटु स्लम डेवलपमेंट’ (ISSR), क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS), अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (AHP) और बेनेफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (BLC) शामिल है। अभी नए घरों को जो मंजूरी मिली है, उनमें BLC और AHP ही शामिल हैं। AHP से मतलब प्राइवेट बिल्डर्स की मदद से सस्ते घर बनाना है।

जबकि बीएलसी के तहत लाभार्थी खुद अपना घर बनाता है और सरकार से उसे 2.5 लाख रुपये तक की मदद मिलती है। केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति की अध्यक्षता आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने की और उन्होंने BLC और AHP के तहत घरों को मंजूरी दी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

राज्यों को मिली खास सलाह

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह भी सलाह दी गई कि वे मंजूरी के शुरुआती चरण में AHP भाग के तहत लाभार्थियों की पहचान करें। इससे बाद में घरों के खाली रहने की समस्या का समाधान हो जाएगा। कई बार देखा गया है कि पीएम आवास योजना के तहत AHP श्रेणी में घर बन गए, लेकिन लाभार्थियों का चयन न होने पर वो घ्ज्ञर खाली पड़े रहे। PM Awaas Yojana

योजना के तहत 1 करोड़ घर का लक्ष्य

PM आवास योजना शहरी 2.0 के तहत, 1 करोड़ परिवारों को शहरी क्षेत्रों में पक्का घर बनाने या खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सुरक्षित घर देकर उनके जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है।

ऐसे व्यक्ति और परिवार जिनके पास देश में कहीं भी पक्का घर नहीं है, वे PMAY-U 2.0 के तहत घर खरीदने या बनाने के लिए पात्र हैं। इसमें प्रति घर 2.50 लाख रुपये तक की केंद्रीय सहायता दी जाती है। PM Awaas Yojana

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp