गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा में पापा की परी का आतंक, काली स्कॉर्पियो से पुलिस वैन को मारी टक्कर; अब हो गया खेल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने तेज़ गति से स्कॉर्पियो चलाते हुए पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में…


19 year old girl rams Scorpio into police van in Haryana
19 year old girl rams Scorpio into police van in Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने तेज़ गति से स्कॉर्पियो चलाते हुए पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। आशंका है कि युवती दिल्ली से फरीदाबाद आ रही थी।

Advertisement

170 की स्पीड में थी स्कॉर्पियो 

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती पायलट बनने की कोचिंग कर रही है। वह शनिवार सुबह पिता की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर दिल्ली की तरफ निकली। कार करीब 170 की स्पीड में थी, जो पुलिस की इकोस्पोर्ट गाड़ी को टक्कर मारते हुए फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराई।

इस हादसे में पुलिस की गाड़ी ले फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। उसमें बैठे दो होमगार्ड बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने युवती को अरेस्ट कर स्कॉर्पियो कब्जे में ले ली।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, नीलम फ्लाईओवर से सिरसाना मोड़ की तरफ जा रहे ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिस और होमगार्ड की गाड़ी फ्लाईओवर पर खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुलिस गाड़ी को टक्कर मारते हुए फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराई। इससे पुलिस की गाड़ी नीचे सड़क पर गिर गई।

नीचे गिरने से गाड़ी में बैठे होमगार्ड घायल हो गए। स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने युवती को मौके से पकड़ लिया। युवती दिल्ली की रहने वाली है। रजिस्ट्रेशन नंबर से कार का मालिक पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पुलिस ने पिता को पूछताछ के लिए बुलाया

नियमों के मुताबिक कोई भी नाबालिग या बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाला व्यक्ति गाड़ी नहीं चला सकता। अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है तो गाड़ी के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होती है। इसी नियम के तहत पुलिस ने युवती के पिता को भी पूछताछ के लिए बुला लिया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp