मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Metro News: हरियाणा में बनेंगे मेट्रो के 10 नये स्टेशन, देखें कहां कहां होगा विस्तार

Written by: Best24News

Published:

Haryana Metro News: हरियाणा के गुरुग्राम मेट्रो रेल लीमिटेड (GRML) ने नए मेट्रो कॉरिडोर के पहले फेज के तहत 10 नए मेट्रो स्टेशन बनाने का फैसला किया है. इसके लिए 5,800 वर्गमीटर…


Haryana Metro News: हरियाणा के गुरुग्राम मेट्रो रेल लीमिटेड (GRML) ने नए मेट्रो कॉरिडोर के पहले फेज के तहत 10 नए मेट्रो स्टेशन बनाने का फैसला किया है. इसके लिए 5,800 वर्गमीटर से अधिक जमीन का उपयोग करने की मंजूरी मांगी है.

Advertisement

GRML ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से संपर्क किया है. मेट्रो निर्माण के पहले चरण का कुल बजट 1,286 करोड़ रुपये प्रस्तावित है. पूरा मेट्रो कॉरिडोर 28.5 किलोमीटर का है, जो कि मिलेनियम सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ेगा.Haryana Metro News

5452 करोड़ रुपये का पूरा प्रोजेक्ट
पूरे प्रोजेक्ट पर 5,452 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है. जीएमआरएल ने सभी 10 स्टेशनों के लिए एचएसवीपी को ड्राइंग सौंप दी है. इनमें मिलेनियम सिटी सेंटर (574 वर्गमीटर), सेक्टर 45 (889 वर्गमीटर), सुभाष चौक (518 वर्गमीटर), सेक्टर 33 (370 वर्गमीटर), उद्योग विहार फेज 6 (628 वर्गमीटर), सेक्टर 10 (720 वर्गमीटर), सेक्टर 37 (323 वर्गमीटर), बसई गांव (930 वर्गमीटर प्रवेश और 183.5 वर्गमीटर मध्य), सेक्टर 9 (279 वर्गमीटर) और सेक्टर 101 (371 वर्गमीटर) शामिल हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पहले फेज में तैयार होंगे ये स्टेशन
इन सभी स्टेशनों का निर्माण नई मेट्रो लाइन के पहले चरण के तहत किया जाएगा. स्टेशन के एंट्री गेट, सीढ़ियां और लिफ्ट एक्सेस पॉइंट बनाने के लिए ज़मीन की जरूरत है. जीएमआरएल के एक अधिकारी ने कहा, “ज़्यादातर एंट्री गेट सड़क के अधिकार क्षेत्र (आरओडब्ल्यू) पर बनेंगे, लेकिन सीढ़ियों या लिफ्ट के लिए छोटे-छोटे पैच की ज़रूरत है. इसके लिए हमने एचएसवीपी से अनुमति मांगी है.”Haryana Metro News

ये होंगे 10 नए स्टेशन
कॉरिडोर के पहले फेज में 15.2 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले 14 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. यह मिलेनियम सिटी सेंटर से शुरू होकर सेक्टर 9 तक जाएगा, जिसमें सेक्टर 45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, सेक्टर 33, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार 6, सेक्टर 10, सेक्टर 37 और बसई शामिल हैं. इसके अलावा, एचएसवीपी ने कास्टिंग यार्ड स्थापित करने के लिए जीएमआरएल को सेक्टर 33 में 5.25 हेक्टेयर जमीन आवंटित की है.Haryana Metro News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp