Haryana New IMT: प्रदेश में 10 नए आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) बनाए जाएंगे। जिसके लिए हरियाणा सरकार जल्द ही विकास की तैयारी कर रही है।
इसके लिए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की है। सीएम ने हरियाणा में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल की भी बात की और औद्योगिक इकाइयां लगाने और निवेश करने का आग्रह किया।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि किसी भी राज्य में औद्योगिक विकास के लिए सड़क, रेल, हवाई संपर्क जैसी अन्य जरूरी सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। सीएम ने उद्योगपतियों को जानकारी देते हुए कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से आगे बढ़कर सिंगल रूफ सिस्टम लागू किया गया है।Haryana New IMT
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
जिसके तहत हर सेवा के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है। विभिन्न विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए न्यूनतम 15 दिन और अधिकतम 45 दिन का समय तय किया गया है।Haryana New IMT
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

