गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

हरियाणा में जेजेपी का बड़ा ऐलान, यूपी दिल्ली समेत 5 राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त, अजय चौटाला होंगे चेयरमैन

Written by: सुनील चौहान

Published:

  जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत संसदीय बोर्ड का गठन किया है। साथ ही जेजेपी ने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की…


JJPs big announcement in Haryana state presidents of 5 states including UP and Delhi appointed
JJPs big announcement in Haryana state presidents of 5 states including UP and Delhi appointed
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत संसदीय बोर्ड का गठन किया है। साथ ही जेजेपी ने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी के संसदीय बोर्ड में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक गंगाराम, शीला भ्याण, राज सिंह दहिया, राजेश सूटा, कृष्ण प्रजापत गंगवा एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष सदस्य होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जेजेपी ने राजस्थान में पृथ्वीराज मील, दिल्ली में दिनेश डागर, उत्तर प्रदेश में चौधरी महेंद्र सिंह, गुजरात में बच्चन सिंह गुर्जर और पंजाब में संदीप न्यौल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी हैं।

इनके अलावा हरियाणा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में ऋषिराज राणा और रणदीप कौल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। प्रदेश संगठन सचिव के पद पर राजेश भारद्वाज को नियुक्त किया हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

वहीं अंजनी लडा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र चौधरी को जेजेपी के प्रदेश प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp