शनिवार, 7 नवम्बर 2026

हरियाणा के KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां ने संभाला मोर्चा

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा के हिसार जिले में स्थित हांसी में उस समय हड़कंप मच गया जब रामायण टोल प्लाजा के पास मौजूद KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी पुलिस मुख्यालय पर फोन करके दी…


हरियाणा के KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां ने संभाला मोर्चा
हरियाणा के KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां ने संभाला मोर्चा
Google News Follow us on Google

हरियाणा के हिसार जिले में स्थित हांसी में उस समय हड़कंप मच गया जब रामायण टोल प्लाजा के पास मौजूद KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी पुलिस मुख्यालय पर फोन करके दी गई। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और संबंधित स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई।

Advertisement

हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने कहा कि धमकी को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच टीम को हर संभव दिशा में पड़ताल करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले कॉलर की लोकेशन सोनीपत क्षेत्र में ट्रेस हुई है, जबकि जिस आईडी पर यह नंबर रजिस्टर्ड मिला है, वह बरवाला इलाके से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस अब दोनों लोकेशन की कड़ियों को जोड़कर कॉलर की पहचान तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताश कि धमकी हरियाणा के किस KFC रेस्टोरेंट को लक्ष्य बनाकर दी गई है, क्योंकि राज्य में कई शाखाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाला व्यक्ति मजाक भी कर सकता है, लेकिन किसी भी संभावना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। पुलिस ने सभी संबंधित जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp