
धारूहेड़ा: गाँव डूंगरवास में रविवार को ग्रामीण विकास मंच के सदस्य महेश यादव के जन्मदिन पर गांव के स्वर्ग आश्रम में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर पोधों के देखभाल की शपथ भी दिलाई गई।
महेश यादव ने कहा कि विकास मंच के सदस्य सभी अपने अपने जन्म दिवस पर पौधारोपण करते है। इतना ही नही अपने बच्चे व पत्नी व माता पिता के जन्म दिवस पर पौधारोपण किया जाता है। इस मौके पर पौधों की देखभाल भी शपथ भी दिलाई गई।
मचं के सदस्यों ने महेश प्रताप की लम्बी आयु की मनोकामना की। इस मौके पर मित्रसन, छोटे लाल, बीरेंद्र, अशोक, मनोज, नीरज, पवन, मनबीर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी
