धारूहेड़ा में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

On: July 13, 2026 6:03 PM
Follow Us:
suicide

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड स्थित श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम को 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सविता पत्नी मोनू निवासी गांव पिठौना, जिला कैथल, हरियाणा के रूप में हुई है। वह यहां पर अकेली किराए पर रहती थी और एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि सविता ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब लोगों को पता चला तो घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में​ भिजवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now