रविवार, 15 नवम्बर 2026

Winter Holiday: हरियाणा में सर्दियों की छु्ट्टी को लेकर आया बडा अपडेट, जानें कब से बदं होंगे स्कूल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Winter Holiday: हरियाणा में कड़ाके की सर्दी और लगातार घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नायब सिंह सैनी सरकार जल्द ही…


हरियाणा में सर्दियों की छु्ट्टी को लेकर आया बडा अपडेट, जानें कब से बदं होंगे स्कूल
हरियाणा में सर्दियों की छु्ट्टी को लेकर आया बडा अपडेट, जानें कब से बदं होंगे स्कूल
Google News Follow us on Google

Winter Holiday: हरियाणा में कड़ाके की सर्दी और लगातार घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नायब सिंह सैनी सरकार जल्द ही स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की घोषणा कर सकती है। क्योंकि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से ही ठंड ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता काफी कम हो रही है। इतना ही कोहरे के चलते वाहनों में टकराव की चांस ज्यादा रहते है।Winter Holiday

कोहरे से आवागमन में परेशानी: बता दे कि इसका सीधा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। खासकर प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को ठंड और कोहरे में स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग स्तर पर छुट्टियों की अवधि को पहले शुरू करने और कुछ दिन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

इस दिन हो सकती है होलीडे: शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस बार सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक रखी जा सकती हैं। हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है और सरकार की ओर से अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

नहीं हुआ काई सरकारी ऐलान: शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि ठंड और कोहरे का असर इसी तरह बना रहता है तो छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द फैसला लिया जा सकता है। अभिभावकों की ओर से भी मांग उठ रही है कि छोटे बच्चों के लिए समय रहते छुट्टियों की घोषणा की जाए, ताकि वे अत्यधिक ठंड से बच सकें। जब तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं होता, तब तक स्कूल सामान्य रूप से संचालित रहेंगे और मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है।

पिछले साल कब थी छुट्टियां: बता दें कि हरियाणा में पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-25 की बात करें तो हरियाणा में सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई थीं। उस समय मौसम की स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य थी, लेकिन इस बार ठंड और कोहरे की गंभीरता अधिक मानी जा रही है। इसी वजह से छुट्टियों की शुरुआत क्रिसमस के आसपास यानी 25 दिसंबर से किए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp