सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Weather Update : नए साल के पहले दिन हो गई बारिश! हरियाणा NCR दिल्ली, राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Weather Update: नए साल के पहले दिन देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज हुई…


Weather Update: नए साल के पहले दिन देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज हुई हैं। पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे ठंड बढ़ने के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम में आए इस बदलाव से कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।Weather Update

Advertisement

बारिश और बर्फबारी: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लेह के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी हुई है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है। वहीं, निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सुबह और रात के समय अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है।Weather Update

यहां होगी बारिश: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे इन राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !

वायु प्रदूषण से राहत: बारिश के चलते जहां एक ओर वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद घना कोहरा छाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। खासतौर पर सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली एनसीआर में साफ तौर पर देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात और सुबह के समय ठंड और अधिक बढ़ सकती है, जबकि दिन के तापमान में भी कमी आने की संभावना है।Weather Update

ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

 

दिल्ली में बारिश की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार नए साल पहले दिन ही मौसम में ठंड बनी रही। हरियाणा एनसीआर राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को पूरा एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा रहा । आईएमडी के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फसलों के लिए फायदेमंद : कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को इससे नमी मिलेगी। हालांकि, ज्यादा बारिश या ओलावृष्टि की स्थिति में फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। किसानों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert

फिर बढेगी ठंड: मौासम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ठंड और बारिश को देखते हुए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचें। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश और कोहरे के कारण फिसलन और दृश्यता की समस्या हो सकती है।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp