google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Weather Alert: आंधी बारिश व आसमानी बिजली का तांडव, 52 लोगों की मौत, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Weather Alert: आंधी बारिश व आसमानी बिजली का तांडव, 52 लोगों की मौत, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Written by: Best24News

Published:

Weather Alert:  मौसम का कहर ने तांडव मचा दिया हैं। यूपी में गुरुवार को आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं मुरादाबाद में बिजली गिरने…


Weather Alert:  मौसम का कहर ने तांडव मचा दिया हैं। यूपी में गुरुवार को आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं मुरादाबाद में बिजली गिरने से पांच छात्र झुलस गए। बिहार में बिजली गिरने से गुरुवार को 25 लोगों की मौत हो गई, इतना ही नहीं झारखंड में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। मौसम विभाग का कहना है अभी दो दिन ओर मौसम बिगडने वाला है।

Advertisement

बता दे कि देश में भीषण गर्मी के बीच देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदल गया है। तेज बारिश, ओलावृष्टि से कोहराम मचा दिया है। बारिश तांडव से बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक रुका रहा। हरियाणा के चार शहरो में भी देर शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली में भी धूल भरी आंधी चली। यूपी व बिहार में मौमस के तांडव से 52 लोगो की मौत हो गई। Weather Alert

जानिए कल कैस रहेगा Mousam  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 से ज्यादा राज्यों में अगले 2 दिन आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। हालाकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। इतना ही नही पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

बता दे कि कि उत्तरी-पश्चिमी राज्यों के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल और नगालैंड में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र में अगले दो दिन तक कई जगहों पर बारिश होगी।Weather Alert

हीट वेव की चेतावनी: मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग क अनुसार गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है Weather Alert

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp