रविवार, 15 नवम्बर 2026

कटरा से श्रीनगर तक Vande Bharat शुरू, महज 3 घंटे में पूरा होगा सफर; यहां देखें टाइम टेबल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Vande Bharat : जम्मू कश्मीर के कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत (Vande Bharat) को PM मोदी ने हरी झंडी दिखा दी हैं। शनिवार (9 जून) सुबह कटरा से श्रीनगर तक पहली…


Vande Bharat : जम्मू कश्मीर के कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत (Vande Bharat) को PM मोदी ने हरी झंडी दिखा दी हैं। शनिवार (9 जून) सुबह कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना होगी। जिससे 10 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में तय होगा। यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे कटरा से चलकर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

PM नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक ट्रेन सेवा का शुभारंभ शुक्रवार को चिनाब आर्च ब्रिज और अंजी केबल स्टे ब्रिज के उद्घाटन के साथ किया था। इससे आम यात्रियों को समय की बचत होगी, आर्थिक बोझ कम होगा और बर्फबारी के दौरान संपर्क टूटा रहने की समस्या का समाधान भी मिलेगा। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और फिलहाल केवल बनिहाल में रुकेगी।

रुट पर फिलहाल 2 वंदेभारत ट्रेन

कटरा से श्रीनगर के बीच फिलहाल, दो वंदेभारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। पहली ट्रेन (26401/26402) कटरा से सुबह 8:10 रवाना होगी और श्रीनगर स्टेशन सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे श्रीनगर से इसकी वापसी होगी और शाम 5.05 बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी। मंगलवार को यह नहीं चलेगी।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

कटरा से श्रीनगर के बीच दूसरी वंदेभारत ट्रेन (26403/26404) कटरा स्टेशन से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। अगली सुबह 8 बजे यह श्रीनगर स्टेशन से वापस लौटेगी और सुबह 11:05 बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी। इन ट्रेनों में चेयर कार का किरया ₹715 और एक्जीक्यूटिव क्लास का ₹1320 निर्धारित किया गया है।

कटरा से श्रीनगर ट्रेन में टिकट दरें

चेयर कार: ₹715
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1320

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp