
Vande Bharat Train: रेल यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। PM नरेंद्र मोदी UP में गोरखपुर के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि यह नई ट्रेन पाटलिपुत्र को मुजफ्फरपुर और नरकटियागंज के रास्ते गोरखपुर से कनेक्ट करेगी। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा।
जानें रूट
UP के गोरखपुर को यह दूसरी वंदे भारत की सौगात मिल रही है। PM मोदी शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से हरी इंडी दिखाएंगे। पाटलिपुत्र को गोरखपुर से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए अपने गंतव्य स्थान गोरखपुर पहुंचेगी। ऐसे में 384 किलोमीटर की यात्रा महज 7 घंटे में पूरी होगी। Vande Bharat Train
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत टाइम टेबल
पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत 3:30 बजे स्टेशन से छूटेगी और रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि गोरखपुर से ट्रेन सुबह 5:40 रवाना होगी और पाटलिपुत्र दोपहर 12:45 बजे आएगी। Vande Bharat Train
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
इस दिन रहेगी बंद
जानकारी के अनुसार गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और एक दिन का समय रखरखाव के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में रविवार से लेकर शुक्रवार तक रेल यात्री वंदे भारत ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
157 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर, एकीकृत क्रू लॉबी, रनिंग रूम और अन्य यात्री सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने 500 करोड़ रुपये की ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। इस योजना के तहत राज्य के 157 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है जिनमें पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र के 58 स्टेशन भी शामिल हैं। Vande Bharat Train
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
