गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

UP Crime News: सुहागरात पर दुल्हन ने दी दूल्हे को धमकी, बोली- मैं किसी और की हूं, मुझे छूना मत…

Written by: सुनील चौहान

Published:

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी के बाद पहली रात यानी सुहागरात ही डरावना सपना बन गई…


the wedding night the bride threatened the groom
the wedding night the bride threatened the groom
Google News Follow us on Google

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी के बाद पहली रात यानी सुहागरात ही डरावना सपना बन गई है और उसे समझ नहीं आ रही वो क्या करें। ऐसे में उसने पुलिस से मदद मांगी है ताकि, वह इस रिश्ते से निकल सके। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला थाना बारादरी क्षेत्र का है, जहां युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी जनवरी 2025 में शादी हुई थी। शादी के बाद जब वह पहली बार पत्नी से मिला, तो उसने उसे दूर रहने को कहा। पत्नी ने कहा कि अगर तुमने मुझे छूने की कोशिश की तो मैं जहर खा लूंगी।

वहीं जब युवक ने इसका कारण पूछा, तो पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जिसके बाद उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उससे कहा कि वह किसी और की अमानत है और वह पहले से किसी और से प्यार करती है और सिर्फ परिवार के दबाव में आकर उसने यह शादी की है।.

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

खबरों की मानें, तो युवक ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा कि इसी साल जनवरी में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी ने उससे दूरी बना ली थी। जब युवक ने यह बात अपनी पत्नी के परिवार वालों को बताई, तो उन्होंने अपनी बेटी को समझाने की बजाय उल्टा उसी से धमकाना शुरू कर दिया था।

युवक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसके परिवार लोग उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि कभी उसकी  पत्नी आत्महत्या की धमकी देती है, तो कभी उसके पिता पर झूठे आरोप लगाने की धमकी देती है। ऐसे में वह बहुत परेशान है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

फिलहाल, पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में SP सिटी मानुष पारीक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp