मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात

Written by: हर्ष चौहान

Published:

अलवर / राजस्थान (Best24News): राजस्थान के अलवर स्थित विजय नगर ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान देश केकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने अलवर सरस डेयरी के अत्याधुनिक नवीन प्लांट…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात
Google News Follow us on Google

अलवर / राजस्थान (Best24News): राजस्थान के अलवर स्थित विजय नगर ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान देश केकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने अलवर सरस डेयरी के अत्याधुनिक नवीन प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय’ (Medical College) का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री ने अलवर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनओं से रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को नई दिशा मिलेगी । विकास परियोजनाओं के शुरू होने से अलवर व आसपास के क्षेत्रों में पशुपालकों को दूध के बेहतर दाम मिलेंगे और डेयरी उद्योग सुदृढ़ होगा। नए मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से आमजन को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के मजबूत होने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात

इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता का आर्थिक सशक्तीकरण होगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर को दी बडी सौगात

ये रहे मौजूद: बता दे कि विजय नगर ग्राउंड में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित केंद्र व राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp