back to top
Home Rewari News Rewari Breaking News: कार पर पलटा ट्रक, एक व्यक्ति की दर्दनाक...

Rewari Breaking News: कार पर पलटा ट्रक, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

कार पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, एक व्यक्ति की कोई दर्दनाक मौत
कार पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, एक व्यक्ति की कोई दर्दनाक मौत

Rewari Breaking News: खैरथल तिजारा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। एक चलती हुई कंटेनर एक कार पर गिर गई जिसके बाद कार के अंदर मौजूद बलराज सेठी की कार में ही दब कर मौत हो गई। बलराज शेट्टी फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। बलराज सेठी और विपिन जैन फिरोजपुर झिरका से तिजारा स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान यह बड़ा हादसा हो गया।

नीमली गांव के पास एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। कंटेनर के पलटने के बाद कार पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें दो व्यक्ति थे जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति विपिन जैन को लोगों ने जैसे तैसे गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

बलराज शेट्टी को निकालने में समय लगा और तब तक उनकी मौत भी हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जरौली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। बलराज शेट्टी के अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News