Haryana News: रेवाड़ी में दो शराब के ठेके सील, दस ठेके रडार पर ?

On: June 8, 2026 4:39 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी के दो शराब के सील, दस ठेके रडार पर

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में सस्ती शराब बेचना ठेकेदार को महंगा पड गया। रेवाड़ी आबकारी विभाग इसी को लेकर कार्रवाई करते हुए दो शराब ठेकों को सील कर दिया। इतना ही नहीं जिले के 10 से अधिक शराब ठेके विभाग की रडार पर हैं। बताया जा रहा है इन ठेको पर मिलावटी शराब बेची जाने की शिकायतें मिली है।

दरअसल, विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रजापति चौक व पोसवाल चौक के ठेकों पर सरकार द्वारा निर्धारित दर से कम कीमत पर शराब बेची जा रही थी, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे नकली या अवैध शराब की सप्लाई की आशंका भी गहरा जाती है। विभाग ने शराब ठेकों पर बेची जाने वाली शराब की भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि विभाग की ओर से समय-समय पर शराब के सेंपल लिए जाते हैं।

शिकायत पर हुई कार्रवाई: बता दे रेवाड़ी ज्यादा सेल करने के लिए सस्ती शराब बेची जा रही है। जबकि ऐसा करना कानूनी जुर्म है। इसी को लेकर बार बार शिकायतें मिल रही थी। क्योंकि कुछ ठेकों पर ग्राहकों को सस्ती शराब का लालच देकर रोजाना बेचा जा रहा था।

छापेमारी में खुला राज: बता दे इन्हीे शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर स्टाक रजिस्टर, बिक्री रिकार्ड और उपलब्ध शराब की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं सामने आईं तथा कई ग्राहकों को तय रेट से कम में शराब दी गई।

दो शराब के ठेके किए सील: जिन ठेकों में रेट से कम कीमत पर शराब बेचना पाया गया उनको तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिले में किसी भी कीमत पर नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य ठेकों पर भी सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।

सूचना देनी की अपील: आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं सस्ती या संदिग्ध शराब की बिक्री होती नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। क्योंकि तय रेट से सस्ती शराब बेचना कानूनन जुर्म है।Haryana News

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now