Home Haryana News Accideni in rewari: रेवाडी रेलवे स्टेशन पर वृद्ध महिला की ट्रेन से...

Accideni in rewari: रेवाडी रेलवे स्टेशन पर वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत

0
1

 

Accident in rewari: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रविवार सांय एक दर्दनाक हादसे में करीब 75 वर्षीय वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना प्लेटफार्म नंबर 1 के पास हुई, जिससे स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।Accideni in rewari

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी एएसआई राजकुमार ने बताया कि आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन देर से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन चलने लगी, उसी दौरान वृद्ध महिला अचानक प्लेटफार्म के विपरीत दिशा में आ गई और ट्रेन के अंतिम कोच के नीचे आ गई।

हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। ट्रेन के गुजरने के बाद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी।

मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जीआरपी के अनुसार वृद्ध महिला ने लाल रंग के कपड़े के जूते पहन रखे थे। इसके अलावा नीला ब्लाउज, सफेद रंग का गर्म स्वेटर और रंगीन शॉल ओढ़े हुए थी। प्राथमिक तौर पर मृतका आसपास के क्षेत्र की रहने वाली प्रतीत हो रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए रेलवे स्टेशन, आसपास के इलाकों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।Accideni in rewari

हादसे के बाद जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, ताकि शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी जा सके। नियमानुसार शव को सुरक्षित रखा गया है और पहचान के प्रयास लगातार जारी हैं। पुलिस का कहना है कि यदि निर्धारित समय सीमा में भी पहचान नहीं हो पाती है, तो आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन और जीआरपी की ओर से यात्रियों से भी अपील की गई है कि स्टेशन परिसर में सावधानी बरतें और चलती ट्रेन के आसपास जाने से बचें। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वृद्ध महिला किस उद्देश्य से प्लेटफार्म के उस हिस्से में पहुंची थी।