
Viral News: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी ये वायरल वीडियो या तस्वीरें हमें हंसाती हैं तो कभी ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर लोग रील के लिए क्या-क्या करने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक महिला का इंटरव्यू ले रहा है और उस महिला ने 8 जगह मांग भरी हुई थी। महिला ने वीडियो में दावा किया कि उसके आठ पति हैं और वो उन सभी से बेहद प्यार करती है, इसीलिए उसने अपनी मांग में सबके नाम का सिंदूर भरा है।Viral News
https://www.instagram.com/reel/DJo7lMcPN0K/?utm_source=ig_web_copy_link
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
वायरल वीडियो में शख्स महिला से पूछ रहा है कि तुम आठों से प्यार करती हो, जवाब में महिला कहती है, ‘मैं उनसे अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती हूं, मैं उनसे बेहद प्यार करती हूं। आप देख ही रहे होंगे, सिंदूर की तरफ इशारा करते हुए महिला ने कहा कि 1,2,3,4,5,6,7,8 दिख रहे होंगे।’ Viral News
महिला ने किया 8 पति होने का दावा
वीडियो में महिला दावा कर रही है कि उसके आठ पति हैं और वह सभी से बेहद प्यार करती है। इसलिए वह अपनी 8 मांग में सिंदूर लगाती है। वायरल वीडियो में महिला का दावा कितना सच है, इसकी पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
9 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो
वायरल वीडियो को mushraffbhaijaan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 9 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
