रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana crime: पीएचडी, यूजीसी नेट पास आउट निकले लूटेरे, रेवाड़ी पुलिस ने लूट व फायरिंग का मामला यूं सुलझाया

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: Rewari शहर में केब चालक से लूट की कोशिश के दौरान गोली मारने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि घटना…


पीएचडी, यूजीसी नेट पास आउट निकले लूटेरे, रेवाड़ी पुलिस ने लूट व फायरिंग का मामला यूं सुलझाया
पीएचडी, यूजीसी नेट पास आउट निकले लूटेरे, रेवाड़ी पुलिस ने लूट व फायरिंग का मामला यूं सुलझाया
Google News Follow us on Google

Haryana crime: Rewari शहर में केब चालक से लूट की कोशिश के दौरान गोली मारने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घायल केब चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चालक ओला कंपनी में केब चलाने का काम करता है।

टैक्सी ड्राइवर संजय ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की रात दिल्ली के (Haryana News)  एक युवक ने उसकी टैक्सी बुक की थी। पहले तो बुक करने वाला युवक अकेला ही था, मगर फिर उसके साथ उसका एक साथी भी गाड़ी में बैठ गया। उन्होंने जयपुर जाने के लिए कैब बुक की थी।

गुरुग्राम में धमकाने लगा आरोपी: टैक्सी ड्राइवर संजय ने बताया कि दिल्ली से निकलने के बाद तो सब कुछ ठीक रहा। दोनों आपस में बातें करते रहे। मुझसे भी आराम से बात की। इसके बाद गुरुग्राम में एंट्री करने के बाद उनमें से एक युवक मुझे धमकाने लगा।Haryana crime

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

ड्राइवर संजय ने बताया कि आरोपियों ने उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ उसका मोबाइल और गाड़ी में रखे करीब 20 हजार रुपए भी लूट लिए। ये रुपए उसने गाड़ी की किस्त भरने के लिए रखे थे। रेवाड़ी में वह काफी देर तक दूसरों से लिफ्ट मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसे लिफ्ट नहीं दी। इसके बाद किसी तरह उसने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीएसपी के अनुसार आरोपियों ने बनीपुर चौक के पास केब चालक को निशाना बनाया। आरोपियों ने चालक से गाड़ी छीनने का प्रयास किया। जब चालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली चालक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।Haryana crime

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी देवांशु और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी शुभम के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि देवांशु वर्तमान में पीएचडी कर रहा है, जबकि उसका साथी शुभम यूजीसी नेट की तैयारी कर रहा है। पढ़े-लिखे युवकों द्वारा इस तरह की आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पुलिस भी हैरान है।Haryana crime

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp